Last modified on 29 जुलाई 2009, at 16:12

गुनाहों पर वही इन्सान को मजबूर करती है / सीमाब अकबराबादी

चंद्र मौलेश्वर (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:12, 29 जुलाई 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सीमाब अकबराबादी |संग्रह= }} <poem> गुनाहों पर वही इन्...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

गुनाहों पर वही इन्सान को मजबूर करती है।
जो इक बेनाम-सी फ़ानी-सी लज़्ज़त है गुनाहों में॥

न जाने कौन है गुमराह, कौन आगाहे-मंज़िल है।
हज़ारों कारवाँ हैं ज़िन्दगी की शाहराहों में॥

राहे-मंज़िल में सब गुम हैं, मगर अफ़सोस तो ये है।
अमीरे-कारवाँ भी है, उन्हीं गुमकरदा रोहों में॥