Last modified on 30 जुलाई 2018, at 15:30

गुरु की अस्तुति कहाँ लौं कीजै / सहजोबाई

गुरु की अस्तुति कहाँ लौं कीजै। बदला कहा गुरु कूँ दीजै॥
गुरु का बदला दिया न जाई. मन में उपजत है सकुचाइ॥
इन नैनन जिन राम दिखाये। बंधन कोटि-कोटि मुक्ताये॥
अभय दान दीनन कूँ दीन्हे। देखत आप सरीखे कान्हे॥
गुरु की किरपा अपरम्पारै। गुन गावत मन रसना हारै॥
सेस सहस मुख निसिदिन गावै। गुरु अस्तुति का अन्त न पावै॥