Last modified on 5 अक्टूबर 2015, at 11:08

गूँगी गुड़िया / सरोजिनी प्रीतम

Anupama Pathak (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:08, 5 अक्टूबर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सरोजिनी प्रीतम |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

बोल-बोल ओ गुड़िया गूँगी,
तुझको चंदा-तारे दूँगी।
दूल्हा होगा तेरा कैसा,
बिल्कुल उस चंदा के जैसा।

चंदा जैसा दूल्हा दूँगी,
बोल-बोल ओ गुड़िया गूँगी।
आँखें तो तू गोल घुमाती,
क्या कहती? कुछ ना बतलाती।
बार-बार मैं नहीं कहूँगी,
बोल-बोल ओ गुड़िया गूँगी।