भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

गेंदा के फूल / सभामोहन अवधिया 'स्वर्ण सहोदर'

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:50, 21 अगस्त 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सभामोहन अवधिया 'स्वर्ण सहोदर' |अन...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

फूल खिले हैं गेंदा के,
गेंदा के हाँ गेंदा के!

बड़े फबीले, बड़े छबीले,
नरम नरम, सुंदर गुच्छीले।
पीले-पीले, लाल-लाल,
फूल खिले हैं डाल-डाल।

कई तितलियाँ उड़ती हैं,
इधर-उधर को मुड़ती हैं।
पंख हिलाती, पंख मिलाती,
सब की सब फुर्ती दिखलाती।

फूलों से ये बार-बार,
हिलमिल करती लाड प्यार।
भौंरे आते कई-कई
लिये उमंगें नई-नई!

गुनगुन गाते, खुशी मनाते,
फूलों से फूलों पर जाते।
रस चखते हैं चाह, चाह,
बड़ा मज़ा है वाह-वाह!

-साभार: बालसखा, अक्तूबर 1940, पृ. 424