Last modified on 24 जनवरी 2009, at 02:17

गेंद / राजेश जोशी

एक बच्चा
करीब सात-आठ के लगभग।

अपनी छोटी-छोटी हथेलियों में
गोल-गोल घुमाता
एक बड़ी गेंद

इधर ही चला आ रहा है
और लो...
उसने गेंद को
हवा में उछाल दिया !

सूरज !
तुम्हारी उम्र
क्या रही होगी उस वक़्त?