भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

गोपाष्टमी / चतुर्भुजदास

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

गोबिंद चले चरावन गैया ।

दिनो है रिषि आजु भलौ दिन कह्यौ है जसोदा मैया ॥

उबटि न्हवाइ बसन भुषन सजि बिप्रनि देत बधैया ।
करि सिर तिलकु आरती बारति, फ़ुनि-फ़ुनि लेति बलैया ॥

’चतुर्भुजदास’ छाक छीके सजि, सखिन सहित बलभैया ।
गिरिधर गवनत देखि अंक भर मुख चूम्यो व्रजरैया ॥