भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

गोरधनसिंह शेखावत / परिचय

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जन्म- 10 अप्रेल 1941 गुड़ा, जिला- झुंझुनू ( राज.)।

शिक्षा- एम.ए., पी-एच.डी. बिट्स पिलानी। नवलगढ़, पिलानी और लक्ष्मणगढ़ के महाविद्यालयों में प्राध्यापक रहकर अब श्री कृष्ण सत्संग बालिका महाविद्यालय सीकर में प्राचार्य के पद से सेवानिवृत।

व्यक्तित्व- मूल रूप में कवी, नाटककार, कहानीकार, उपन्यासकार, समीक्षक और संपादक। राजस्थानी की नयी कविता के प्रथम पंक्ति के कवी है।

प्रकाशन- किरकर, पनजीमारू, खुद सूं खुद की बाता, (काव्य) , तीसमारखां बस्तीराम (नाटक), एक फौजी शहीद (उपन्यास), भरत और अरस्तु के नाट्य तत्वों की तुलना, मोहन राकेश की कथा यात्रा, नई कहानी उपलब्धि और सीमाएं, ढोला मारू रा दूहा, राजस्थानी साहित्य का संक्षिप्त इतिहास, उदयपुरवाटी: अतीत से वर्तमान, राजस्थानी साहित्य रो इतिहास, काव्यांग परिचय, काव्य-निरूपण (समीक्षा) आदि कुल 32 बत्तीस पुस्तकें। 'नेकरासोव' (फ्रेंच नाटक) का अनुवाद।

संपादन- शेखावाटी साहित्य सन्दर्भ कोष, शेखावटी के साहित्य का योगदान (सह-संपादन), समर्थ रचनाकार डॉ. उदयवीर शर्मा, शिक्षाविद गिरधारी सिंह शेखावत, एवं डॉ. कृष्ण बिहारी सहल (संपादन), 'ओळखाण' (राजस्थानी संग्रह) शेखावाटी के साहित्यकार संपादन।

पत्र-पत्रिका संपादन- मारवाड़ संघ, शेखाजी सन्देश, संघ शक्ति, कथायन, समिक्षायण, जागती जोत, बिणजारो, गोरबंध और बतलावण आदि।

प्रसारण- दूरदर्शन एवं आकाशवाणी से रचनाओं का प्रसारण।

सदस्यता- राजस्थान साहित्य अकादमी उदयपुर, राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी बीकानेर, शेखावाटी साहित्य कला एवं संसकृति अकादमी लक्ष्मणगढ़, शेखावाटी कला परिषद् आदि।

सम्मान एवं पुरस्कार- शेखावाटी आंचलिक सम्मान, राजस्थान रत्नाकर पुरस्कार राजस्थानी भाषा साहित्य एवं संस्कृतिकअकादमी, डॉ॰ आंबेडकर विचार समिति, अमृत पुजारी राजस्थानी साहित्य पुरस्कार, डॉ॰घासीराम वर्मा सेवा समिति, हिंदी साहित्यकार सम्मान, राजस्थान पत्रिका सम्मान आदि।