भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
घर आने पर पत्नी मुझको डांटती रहती / अवधेश्वर प्रसाद सिंह
Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:38, 19 दिसम्बर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अवधेश्वर प्रसाद सिंह |अनुवादक= |स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
घर आने पर पत्नी मुझको डांटती रहती।
‘ई नै छो ऊ नै छो घर में’ भांजती रहती।।
मेरी बोली अच्छी उसको रात में लगती।
दिन होते ही घर में माथा चाटती रहती।।
नैहर जाने को हरदम बेहाल रहती है।
नैहर में गाछी-बिरछी को झांकती रहती।।
लाठी, सोटा लेकर जब तैयार हो जाते।
थर थर-थरथर-थर थर-थर थर कांपती रहती।।
लाचारी में उनको जब मैं पुनः मनाता हूँ।
तब से वह मेरी कमजोरी जानती रहती।।