भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

घर का रास्ता / मंगलेश डबराल

Kavita Kosh से
Mukesh Jain (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:12, 12 जनवरी 2010 का अवतरण

यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

एक जीवन के लिए

शायद वहाँ थोड़ी सी नमी थी
या हल्का सा कोई रंग
शायद सिरहन या उम्मीद

शायद वहाँ एक आंसू था
या एक चुम्बन
याद रखने के लिए
शायद वहाँ बर्फ़ थी
या छोटा सा एक हाथ
या सिर्फ़ छूने की कोशिश

शायद अंधेरा था
या एक ख़ाली मैदान
या खड़े होने भर की जगह
शायद वहाँ एक आदमी था
अपने ही तरीके से लड़ता हुआ.
                १९८६


घर का रास्ता
रचनाकार मंगलेश डबराल
प्रकाशक राधाकृष्ण प्रकाशन
वर्ष १९८७
भाषा हिन्दी
विषय कविता
विधा
पृष्ठ
ISBN
विविध
इस पन्ने पर दी गई रचनाओं को विश्व भर के स्वयंसेवी योगदानकर्ताओं ने भिन्न-भिन्न स्रोतों का प्रयोग कर कविता कोश में संकलित किया है। ऊपर दी गई प्रकाशक संबंधी जानकारी छपी हुई पुस्तक खरीदने हेतु आपकी सहायता के लिये दी गई है।