भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

घर घर दीप जले / सरोजिनी कुलश्रेष्ठ

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:23, 11 अप्रैल 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सरोजिनी कुलश्रेष्ठ |अनुवादक= |संग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

घर घर दीप जले।
एक लौ जागी दूजी जागी
जगमग ज्योति जले॥
कंडीलों में दीप टंगे हैं
इन्द्र धनुष के रंग रंगे हैं।
बच्चों के मन में तो सौ सौ
सुन्दर स्वप्न पले॥
फुलझड़ियों के झरने झरते
और पटाखे पट-पट करते
लगते 'जैट' भले॥
पर्व ज्योति का आया है लो
पूजन लक्ष्मी जी का कर लो
करो प्रार्थना दीपों का यह
एक वर्ष तक प्यार मिले॥