भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

घर पड़ोसी का जला, हम चुप रहे / विजय किशोर मानव

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:56, 5 जून 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विजय किशोर मानव |अनुवादक= |संग्रह=...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

घर पड़ोसी का जला
हम चुप रहे
गांव पूरा चुप रहा कोई नहीं बोला।

दस्‍तकें देता रहा
पहरों खड़ा कोई
चीख़-चुप्‍पी से लिपट कर
रातभर रोई
खिलखिलाया खूब
ज्‍वालामुखी रह-रह कर
एक पिंजरे ने
अकेले यातना ढोई

धुएँ में घुट-घुट मरी मैना मगर
सभ्‍य पालनहार ने पिंजरा नही खोला।