भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

घर / कुँअर बेचैन

Kavita Kosh से
Dr.bhawna (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:48, 4 दिसम्बर 2008 का अवतरण

यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

घर

कि जैसे बाँसुरी का स्वर

दूर रह कर भी सुनाई दे।

बंद आँखों से दिखाई दे।


दो तटों के बीच

जैसे जल

छलछलाते हैं

विरह के पल


याद

जैसे नववधू, प्रिय के-

हाथ में कोमल कलाई दे।


कक्ष, आँगन, द्वार

नन्हीं छत

याद इन सबको

लिखेगी ख़त

आँख

अपने अश्रु से ज्यादा

याद को अब क्या लिखाई दे।