भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

घाव / सुशान्त सुप्रिय

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:59, 1 अक्टूबर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुशान्त सुप्रिय |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बेदाग़ नहीं गुज़र पाता हूँ
इन रास्तों से

कभी कालिख़ लग जाती है
कभी रक्त-रंजित हो जाते हैं कपड़े

यदि लगना ही था तो
अपनों के प्यार का
दाग़ लग जाता मन पर

यदि होना ही था तो
इंसानियत का गहरा घाव
हो जाता तन पर