Last modified on 17 जुलाई 2019, at 00:31

चन्द को चकोर देखै निसि दिन करै लेखै / आलम

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:31, 17 जुलाई 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=आलम |अनुवादक= |संग्रह= }} Category:पद <poem>...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

चन्द को चकोर देखै निसि दिन करै लेखै,
               चन्द बिन दिन-दिन लागत अन्धियारी है ।
आलम सुकवि कहै भले फल हेत गहे,
               काँटे-सी कटीली बेलि ऐसी प्रीति प्यारी है ।
कारो कान्ह कहत गँवार ऐसी लागत है,
               मेरे वाकी श्यामताई अति ही उजारी है ।
मन की अटक तहाँ रूप को बिचार कैसो,
               रीझिबे को पैड़ो अरु बूझ कछु न्यारी है ।