भारतीय साहित्य के विशालतम ऑनलाइन संग्रहालय से कुछ आंकड़े (...और गिनती जारी है!)
कविता कोश: 57000+ कुल पन्नें; 2,000+ रचनाकार; 25,000+ कविताएँ; 10,000+ ग़ज़लें; 3,000+ गीत/नवगीत; 1,500+ नज़्में | 125,000+ आगंतुक/माह; 20,000,00+ रचना-पठन/माह
गद्य कोश: 7,000+ कुल पन्नें; 500+ रचनाकार; 1,500+ कहानियाँ; 600+ लघुकथाएँ; 100+ उपन्यास; 600+ आलेख; 300+ निबंध; | 20,000+ आगंतुक/माह; 1,000,00+ रचना-पठन/माह
|
|
|
चराचर / वीरेन्द्र कुमार जैन
Kavita Kosh से
| मुखपृष्ठ » | रचनाकारों की सूची » | रचनाकार: वीरेन्द्र कुमार जैन | » संग्रह: कहीं और |
निःस्वप्न दोपहरी :
उस सुनसान टीले पर
चरती
एकाकिनी गाय
अचर हो गई :
उसकी टाँगों में
चौखम्भे अलिन्द में
पृथिवि आकाश हो गई है :
आकाश पृथिवि हो गया है :
चर अचर हो गया है :
अचर चर हो गया है...!
रचनाकाल : 21 मई 1963, गजपन्थ सिद्धक्षेत्र