भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

चलता चल / रमेश रंजक

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 03:16, 19 सितम्बर 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रमेश रंजक |संग्रह=धरती का आयतन / रम...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

थोड़ी-थोड़ी
धरती रोज़ बदलता चल
                         चलता-चल।

जीवन धर्मी तार तरल सम्वेदन के
टूट रहे कारण बन कर इनके-उनके

चलता चल
भीतर-बाहर एक मरुस्थल
                         जलता चल।

ध्वनि का धर्म उदास अजब सूनापन है
मूर्छित रेत खेत में पड़ता सावन है

चलता चल
बादल है तो पल प्रतिपल
                         गलता चल।