Last modified on 18 नवम्बर 2011, at 22:40

चल ततइया ! / कुँअर बेचैन

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:40, 18 नवम्बर 2011 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

चल ततइया !

काट तन मोटी व्यवस्था का
जो धकेले जा रही है
देश का पइया !
चल ततइया !

छोड़ मीठा गुड़
तू वहाँ तक उड़

है जहाँ पर क़ैद पेटों में रुपइया !
चल ततइया !!

डंक कर पैना
चल बढ़ा सेना

थाम तुरही, छोड़कर मीठा पपइया !!
चल ततइया !!