भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

चल री मुनिया / प्रभुदयाल श्रीवास्तव

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:00, 6 मई 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रभुदयाल श्रीवास्तव |अनुवादक= |स...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

फुलकी और फुलकी का पानी,
मुझको अच्छा लगता नानी|
पर बेटी भीतर तो देखो,
फुलकी बासी गंदा पानी|

नहीं खाओगी गंदी फुलकी,
नहीं पियोगी गंदा पानी|
चल री मुनिया भीतर तो चल,
तुझे सुनाऊँ एक कहानी।