भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

चाँदनी रात, क्या करे कोई? / बलबीर सिंह 'रंग'

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:41, 23 जून 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=बलबीर सिंह 'रंग' |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

चाँदनी रात, क्या करे कोई?
चंद लमहात, क्या करे कोई?

सुन लिया और हो गये खामोश,
आप से बात, क्या करे कोई?

आलमे दो जहाँ में रोशन हूँ,
फिर मुलाक़ात, क्या करे कोई?

हम तो अपने सनम के शैदा हैं,
होंगे सुक़रात, क्या करे कोई?

‘रंग’ से बज़्म को परेशानी?
वक़्त की बात, क्या करे कोई?