भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

चाँदनी वन के बीच खिली / गुलाब खंडेलवाल

Kavita Kosh से
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 01:14, 25 मई 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गुलाब खंडेलवाल |संग्रह=चाँदनी / गुलाब खंडेलवाल }…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


चाँदनी वन के बीच खिली
 
सकुच नयन-पंखुड़ियाँ मींचे
खड़ी आम्र के तरु के नीचे
हँसती हुई मिली

पलकें उठीं, मिले युग लोचन
झुके अधर, थर-थर काँपा तन
कूक उठी पिक, गूँजा मधुवन
शाखा तनिक हिली

प्रथम मिलन-परिणय-मधु -पूरित
हुई विदा जब प्रात मंद-स्मित
अरुण कपोलों पर थी अंकित
प्रेम-भेंट पहली

चाँदनी वन के बीच खिली