भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

चाँदनी सिसकी / हरीश निगम

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:38, 8 मार्च 2011 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

रात भर जागे
सिरहाने नींद धर के।

एक पल को भी नहीं
पतझड़ थमा
आँख में होते रहे
बीहड़ जमा

याद ने किस्से सुनाए
खंडहर के।

चाँदनी सिसकी
कोई सपना दुखा
सिलसिला हम पर
खरोंचों का झुका

लग रहा,
आए बबूलों से गुज़र के।