भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

चाँद / हरजीत सिंह 'तुकतुक'

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:59, 9 अगस्त 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हरजीत सिंह 'तुकतुक' |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

एक जूं थी भोली भाली ।
जीवन था उसका ख़ुशहाली।
बालों के बाग़ान थे।
मन में कुछ अरमान थे।

एक दिन बोली,
मुझे जीवन का अर्थ पाना है।
भैया,
मुझे तो चाँद पे जाना है।

सबने कहा,
चाँद में है क्या ख़ास।
बाग़ान तो छोड़ो,
न ही है कोई घास।

वो बोली,
देखा नहीं,
जब चाँद चमकता है।
एक दम आलौकिक लगता है।

सबने समझाया,
ईंट इस जस्ट,रेफ़्लेक्शन आफ साइट।
चाँद में नहीं लगी है ट्यूब लाइट।
चाँद सिर्फ़ देखने में सुंदर नज़र आता है।
चाँद पे ज़ाया नहीं जाता है।

थक गये समझा के सारे गुणी।
मगर उसने किसी की भी न सुनी।
कूद गयी चाँद पे लगा के पूरा दम।
पर टिक नहीं पाए चाँद पर कदम।

अभी suburb के,
slum में रहती है।
किसी से भी,
सच नहीं कहती है।

चाँद की आस में।
जो है पास में।
उसे नहीं खोना।

क्योंकि,
हर चमकने वाली चीज़,
होती नहीं सोना।