भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

चातक चकवी / सरोजिनी कुलश्रेष्ठ

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:23, 11 अप्रैल 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सरोजिनी कुलश्रेष्ठ |अनुवादक= |संग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

तुम सुरखाव जिसे कहते हो
वह तो चातक चकवी हैं
रंगबिरंगे पंखों वाला
कितना सुन्दर पक्षी है
नर पक्षी का रंग नारंगी
और सुनहरा होता है
ऊपर का रंग श्वेत श्याम
हरे रंग का होता है
मादा कंठी नहीं पहनती
नर के कंठी होती है
पूंछ भी काले रंग की होती
जोड़ी सुन्दर होती है
ये जोड़ें में ही रहते हैं
नदी किनारा इनका घर है
दिन में साथ-साथ नित रहते
लेकिन रात विछोह कराती
आर पर रहते नदिया के
मिलने को हर पल अकुलाती।