Last modified on 16 फ़रवरी 2017, at 11:33

चार रतन अनमोल / रमेश तैलंग

देश की मिट्टी, देश का पानी,
देश की ख़ुशबू, देश की बानी
चार रतन अनमोल हमारे,
चार रतन अनमोल।

देश की मेहनत, देश की दौलत,
देश का झंडा, देश की इज्जत,
चार रतन अनमोल हमारे,
चार रतन अनमोल।

देश की नदियाँ, देश का जंगल,
देश के वासी, देश की हलचल,
चार रतन अनमोल हमारे,
चार रतन अनमोल।

देश की कुर्बानी, आजादी,
चलता चरखा, बनती खादी,
चार रतन अनमोल हमारे,
चार रतन अनमोल।