भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

चिंतामणि-3 / हरिओम राजोरिया

Kavita Kosh से
Bharatbhooshan.tiwari (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 07:08, 29 मार्च 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हरिओम राजोरिया |संग्रह= }} <Poem> चिन्तामणि की मृत्य...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


चिन्तामणि की मृत्यु से
खाली हो गया खाली स्थान
चिन्तामणि भ्रम थे
उनकी मृत्यु भी भ्रम है
व्यसन थे चिन्तामणि
चिन्तामणि बन गये थे हमारी आदत

हमें अब विकल्प चाहिए
विकल्प नहीं, हमें तो चिन्तामणि ही चाहिए।