Last modified on 2 मई 2017, at 18:34

चिड़िया / अनुभूति गुप्ता

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:34, 2 मई 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अनुभूति गुप्ता |अनुवादक= |संग्रह=...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

चीं-चीं, चीं-चीं, चीं-चीं चीं-चीं,
चिड़िया हमसे कहती है,
अपने नीड़ सलोने में वो
बच्चों के सँग रहती है।
दाना-दुनका चुनकर चिड़िया,
पास हमारे आयेगी।
बड़े चाव से बच्चों को वह,
चुग्गा खूब खिलायेगी।