भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

चिरऽईया मोरी सुबुक-सुबुक कर रोये / दीपक शर्मा 'दीप'

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:02, 21 सितम्बर 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=दीपक शर्मा 'दीप' |अनुवादक= |संग्रह=...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

चिरऽईया मोरी सुबुक-सुबुक कर रोये
चिरऽईया मोरी सुबुक-सुबुक कर रोये...

नयनन सपना ढोय रही थी
बहुत अनंदित होय रही थी
अब इक-इक कर खोये
चिरऽईया मोरी सुबुक-सुबुक कर रोये

अनजाना इक राही आया
मीठी बतिया मन भटकाया
निज गृह से कर धोये
चिरऽईया मोरी सुबुक-सुबुक कर रोये

रात अटरिया चानना देखी
मोहित होय के उर को फेंकी
अब विरहन सी सोये
चिरऽईया मोरी सुबुक-सुबुक कर रोये

केश बिखेरे साँझ सांवेर
निज-मन निज तन नहीं पग फेरे
अँसुअन अँचरा धोये
चिरऽईया मोरी सुबुक-सुबुक कर रोये