Last modified on 6 दिसम्बर 2010, at 16:41

चीं चीं चिड़िया / शिवराज भारतीय

आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:41, 6 दिसम्बर 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शिवराज भारतीय |संग्रह=रंग लुटाती वर्षा आई / शिवर…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)


देखो चुनमुन चीं चीं चिड़िया
एक-एक तिनका लाती है,
तिनके पर तिनका रख चीं चीं
अपना नीड़ बनाती है।
 
साथी उसका साथ निभाता
उसका पूरा हाथ बँटाता,
घर बनवाने को चिड़ा भी
उड़कर कुछ तिनके ले आता।

सुंदर सुघड़ सलोना सा घर
जिसें घोंसला कहते हम सब,
दोनों मिलकर खूब सजाते
अपना प्यारा नीड़ बसाते।