भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"चुटकी भर जीवन / ओम नीरव" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=ओम नीरव |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatGeetika}} <p...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
 
पंक्ति 28: पंक्ति 28:
 
भाव भरा रच छंद वही जिसका हर अक्षर-अक्षर जीवन।  
 
भाव भरा रच छंद वही जिसका हर अक्षर-अक्षर जीवन।  
  
———————————-
+
 
आधार छंद-किरीट सवैया  
 
आधार छंद-किरीट सवैया  
 
मापनी (वर्णिक) -गालल 8  
 
मापनी (वर्णिक) -गालल 8  
 
</poem>
 
</poem>

11:36, 20 जून 2020 के समय का अवतरण

प्यार करूँ किस भाँति प्रिये तुमसे अपना लहकाकर जीवन।
काम पड़े मटकी भर हैं पर शेष बचा चुटकी भर जीवन।
 
आपस में घड़ियाँ-लड़ियाँ बहतीं रहतीं मिलतीं सरिता सम,
पीकर तृप्त हुआ न कभी कुछ पागल-सा यह सागर-जीवन।

रूपसि-मृत्यु मिली मग में पर हार थकी सब भाँति रिझाकर,
जो इस पार वही उस पार रुका न कभी यह-निर्झर जीवन।

नेह लगा जिस गेह बसा वह छूट गया न हुआ अपना घर,
हार न मान रहा अब भी वह खोज रहा अपना घर जीवन।

और जिये कुछ और जिये यह चाह लिये रहता अति व्याकुल,
रुग्ण असाध्य पड़ा तन-मोह भरा दिखता अति कातर जीवन।

कामुक को मदमत्त करें बनके रति-साधन जो उकसे उर,
वे सच में सबसे पहले शिशु के हित पेय पयोधर जीवन।

तर्क-वितर्क न रंच रहे अनुभूति यथावत ही रख नीरव,
भाव भरा रच छंद वही जिसका हर अक्षर-अक्षर जीवन।

 
आधार छंद-किरीट सवैया
मापनी (वर्णिक) -गालल 8