भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

चुनाव हमारे विद्यालय में / नागेश पांडेय 'संजय'

Kavita Kosh से
Dr. ashok shukla (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:56, 22 फ़रवरी 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= नागेश पांडेय 'संजय' |संग्रह= अपलम च...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मम्मी! हुआ चुनाव हमारे विद्यालय में

ढेरों बच्चे थे प्रत्याशी
सभी जीत के थे अभिलाषी
बढ़े हुए थे भाव हमारे विद्यालय में।

कुछ जीते हैं, कुछ हारे हैं,
लेकिन फिर भी खुश सारे हैं,
है कितना सद्भाव हमारे विद्यालय में।

अब सब मिलकर काम करेंगे,
विद्यालय का नाम करेंगे,
कितना सुन्दर चाव हमारे विद्यालय में।

यहां सभी को हैं सब प्यारे,
यहां नहीं गिरतीं सरकारें,
नहीं पेंच या दाँव हमारे विद्यालय में।