भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
चुनाव / पल्लवी मिश्रा
Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:09, 8 फ़रवरी 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=पल्लवी मिश्रा |अनुवादक= |संग्रह=इ...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
फिर आया चुनाव का मौसम
फिर छाया दहशत का आलम
कितनी कत्लें, हत्याएँ होंगी?
पर किसको है इस बात का गम?
वोट माँगने आते हैं जब,
बातें खूब बनाते हैं तब,
पर जीत गए जब दाँव-पेंच से
वादे कहाँ निभाते हैं तब?
कोई जीते या कोई हारे,
हम तो रहे वही बेचारे,
वही राशन की लम्बी लाइन,
वही बढ़ी महँगाई के मारे।