भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

चुनौती / असंगघोष

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:06, 13 अक्टूबर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=असंगघोष |अनुवादक= |संग्रह=समय को इ...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सदियों से
हम पर
वार करते
तुम्हारे सारे शस्त्र
अब भौतरा गए हैं
आओ!
मेरे ही खोदे
इस पत्थर से
इन पर सान चढ़ाओ
ताकि मुकाबला कर सको मुझसे

तेरे हर हथियार का जवाब
मैंने अब खोज लिया है।