Last modified on 29 सितम्बर 2015, at 23:59

चुन्नू-मुन्नू / अली शेर अली

Anupama Pathak (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:59, 29 सितम्बर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अली शेर अली |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatBa...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

आज पिताजी बकरी लाए,
संग में दो बच्चे भी आए।

‘चुन्नू-मुन्नू’ इनके नाम,
उछल-कूद है इनका काम।

‘मैं-मैं’ करते दोनों बच्चे,
कितने सुंदर कितने अच्छे।

माँ, ये भूखे रह न पाएँ,
चाहे हम भूखे रह जाएँ।

ये सब कुछ सह लेते हैं,
हम सब कुछ कह देते हैं।

इनकी माँ भी भोली है,
अब बाँधी तब खोली है।

‘मैं-मैं’ कर मिमियाती है,
बच्चे पास बुलाती है।