Last modified on 23 फ़रवरी 2010, at 17:23

चुप रहौ ऊधौ पथ मथुरा कौ गहौ / जगन्नाथदास ’रत्नाकर’

चुप रहौ ऊधौ पथ मथुरा कौ गहौ,
कहौ न कहानी जो बिविध कहि जाए हौ ।
कहै रतनाकर न बूझिहैं बुझाएँ हम,
करत उपाय बृथा भारी भरमाए हौ ॥
सरल स्वभाव मृदु जानि परौ ऊपर तैं,
उर पर घाय करि लौन सौ लगाए हौ ।
रावरी सुधाई में भरि है कुटिलाई कूटि,
बात की मिठाई मैं लुनाई लै ल्याए हौ ॥41॥