भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"चुभती-चुभती सी ये कैसी पेड़ों से है उतरी धूप / गौतम राजरिशी" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गौतम राजरिशी |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
 
पंक्ति 2: पंक्ति 2:
 
{{KKRachna
 
{{KKRachna
 
|रचनाकार=गौतम राजरिशी
 
|रचनाकार=गौतम राजरिशी
|अनुवादक=
+
|संग्रह=पाल ले इक रोग नादाँ / गौतम राजरिशी
|संग्रह=
+
 
}}
 
}}
 
{{KKCatGhazal}}
 
{{KKCatGhazal}}
पंक्ति 27: पंक्ति 26:
 
घर आया है फौजी, जब से थमी है गोली सीमा पर
 
घर आया है फौजी, जब से थमी है गोली सीमा पर
 
देर तलक अब छत के ऊपर सोती तान मसहरी धूप
 
देर तलक अब छत के ऊपर सोती तान मसहरी धूप
</poem>
+
 
 +
 
 +
(मासिक हंस-सितम्बर 2009, लफ़्ज़-सितम्बर 2011)

21:13, 28 जनवरी 2016 के समय का अवतरण

चुभती-चुभती सी ये कैसी पेड़ों से है उतरी धूप
आंगन-आंगन धीरे-धीरे फैली इस दोपहरी धूप

गर्मी की छुट्‍टी आयी तो गाँवों में फिर महके आम
चौपालों पर चूसे गुठली चुकमुक बैठी शहरी धूप

ज़िक्र उठा है मंदिर-मस्जिद का फिर से अखबारों में
आज सुब्‍ह से बस्ती में है सहमी-सहमी बिखरी धूप

बड़के ने जब चुपके-चुपके कुछ खेतों की काटी मेंड़
आये-जाये छुटके के संग अब तो रोज़ कचहरी धूप

झुग्गी-झोंपड़ पहुंचे कैसे, जब सारी-की-सारी हो
ऊँचे-ऊँचे महलों में ही छितरी-छितरी पसरी धूप

बाबूजी हैं असमंजस में, छाता लें या रहने दें
जीभ दिखाये लुक-छिप लुक-छिप बादल में चितकबरी धूप

घर आया है फौजी, जब से थमी है गोली सीमा पर
देर तलक अब छत के ऊपर सोती तान मसहरी धूप


(मासिक हंस-सितम्बर 2009, लफ़्ज़-सितम्बर 2011)