Last modified on 3 अगस्त 2013, at 11:26

चौखट के बाहर / शर्मिष्ठा पाण्डेय

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:26, 3 अगस्त 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शर्मिष्ठा पाण्डेय }} {{KKCatKavita}} <poem> चौख...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

चौखट के बाहर तुलसी चौरे के नीचे की
गीली माटी के पिंड में
अंगूठे से दबा कर बनाये गए
कच्चे दीपक में
सहनशक्ति पक्की थी
शालिग्राम की अर्चना में डाले जाने वाले
समस्त घृत सोखता रहा दीपक और,
बाहर पड़ी-पड़ी सूखती रही तुलसी
शायद, प्रेम और विश्वास सींचने के लिए
केवल कार्तिक मास का होना ज़रूरी तो नहीं