Last modified on 7 अगस्त 2023, at 16:33

छत भी अपनी आँगन अपना / अविनाश भारती

छत भी अपनी आँगन अपना,
सबसे अच्छा बचपन अपना।

मालिक रक्खे सबको ज़िंदा,
सहचर हो या दुश्मन अपना।

रोटी कपड़ा घर की ख़ातिर,
क्या-क्या बेचे निर्धन अपना।

वादे ऐलानों को सत्ता,
समझे केवल भोजन अपना।

बंधन जकड़ी राधा ख़ातिर,
कब तक बैठे मोहन अपना।