Last modified on 11 जुलाई 2009, at 09:02

छत मुँडेर घर आँगन / रामानुज त्रिपाठी

Anjani kumar pandey (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:02, 11 जुलाई 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: छत मुंडेर घर आँगन<br /> ज्योति जगमगाई,<br /> दीवाली आई है, <br /> दीवाली आई।<br /...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

छत मुंडेर घर आँगन
ज्योति जगमगाई,
दीवाली आई है,
दीवाली आई।

नील गगन में तारे
धरती पर दीप,
रोशनी की एक बाढ़
आ गई समीप।

ज्योति कलश छलके हैं
निशा फिर नहाई,
दीवाली आई है,
दीवाली आई।

खाखा कर रसगुल्ले
और कलाकंद,
लूट रहे हैं बच्चे
अनुपम आनंद।

दग रहे पटाखे
लो उड़ चली हवाई,
दीवाली आई है,
दीवाली आई

दिख रहा बच्चों में
आज बड़ा मेल
सुंदर खिलौनों से
खूब रहे खेल।

गाँव गाँव, नगर नगर
खुशहाली छाई,
दीवाली आई है,
दीवाली आई

- रामानुज त्रिपाठी