भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

छन्न की ध्वनि / राखी सिंह

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:59, 4 मार्च 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राखी सिंह |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मै मूढ़
इतना ही जान पाई प्रेम कि
एकांत की तन्द्रा भंग करने की शक्ति
है केवल आकुल पुकार के पास

इतनी तीव्र थी घात
कि देर तक गूंजती रही
मन के एकांत में
मन के टूटने की ध्वनि!