भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

छुट्टी हों / रमेश तैलंग

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:44, 15 फ़रवरी 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रमेश तैलंग |अनुवादक= |संग्रह=मेरे...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

छुट्टी हों छः दिन ही
एक दिन पढ़ाई।
आए फिर बड़ा मजा भाई!

टीचर के आते ही
टन-टन घंटी बजे,
काम करो न करो
अपनी मर्जी चले,
देनी न पड़े रोज-रोज ही सफाई।
आए फिर बड़ा मजा भाई!

इम्तहान में टूटे
नियम फेल करने का,
भूलों के सौ संबर
जीरो हो रटने का,
नकल पर इनाम मिले,
अकल पर पिटाई।
आए फिर बड़ा मजा भाई!