भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

जंगल के रंग हो रहे . . ./ वत्सला पाण्डे

Kavita Kosh से
Neeraj Daiya (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 04:35, 22 जुलाई 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=वत्सला पाण्डे |संग्रह= }} {{KKCatKavita‎}}<poem>जंगल में तितल…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जंगल में
तितलियां ही नहीं
अजगर भी
हुआ करते हैं

उजाले तो नहीं
मगर गहरे अंधरे
हुआ करते हैं

एक काली सी
परछाईं है कि
लील जाती है
जंगल के जंगल

हवा भी दम साधे
देखती रही है
जैसे हो नज़ारा
एक रंगहीन