Last modified on 21 अगस्त 2014, at 17:29

जंगल में रात / महेश उपाध्याय

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:29, 21 अगस्त 2014 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

चाँदी की चोंच
थके पंखों के बीच दिए
पड़कुलिया झील सो गई
जंगल में रात हो गई

शंखमुखी देह मोड़कर
ठिगनी-सी छाँह के तले
आवाज़ें बाँधते हुए
चोर पाँव धुँधलके चले

डूबी-अनडूबी हँसुली
कितनी स्याही बिलो गई
जंगल में रात हो गई ।