भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

जगमग दीवाली / सपना मांगलिक

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 03:53, 21 अक्टूबर 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सपना मांगलिक |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बड़ी अकड के मावस आई
जग भर में अंधियारी छाई
बोली तम का होगा यहाँ डेरा
कायम धरा पे साम्राज्य मेरा
शय की मेरे कोई मात नहीं है
चाँद की भी औकात नहीं है
लेकिन घमंड होता बुरा भाई
सबने मिल एक युक्ति सुझाई
भर मिटटी के दिए में तेल
जली बाती, खत्म तम का खेल
हुई उड़न छू निशा की काली
रौशनी झिलमिल छटा निराली
सुबक उठी फिर मावस काली
की दीपों ने जगमग दीवाली