Last modified on 17 मई 2009, at 21:43

जगह थी दिल को तिरे, दिल में इक ज़माना था / सौदा

जगह थी दिल को तेरे, दिल में इक ज़माना था
मिरे भी शीशे को इस संग में ठिकाना था

ख़रीद इश्क़ ने जिस रोज़ की मताए-हुस्न<ref> सौन्दर्य रूपी वस्तु</ref>
जो नक़्दे-जाँ<ref>जान रूपी पूँजी</ref> पड़ी क़ीमत तो दिल बयाना<ref>पेशगी</ref> था

जो ज़िक्र बाद मिरे होगा जाँनिसारों का
करोगे याद मुझी को कि वो इक फ़लाना था

जो हद्दे-रीश<ref>दाढ़ी की हद</ref> की रखने से मैं सुख़न<ref>कारण</ref> पूछा
हरेक बात में ज़ाहिद की शाख़साना<ref> अगर मगर</ref> था

ब-जुर्मे-नीम-निगह<ref>अधखुली आँखों का अपराध करके</ref> था न क़त्ले-'सौदा' फ़र्ज़
अज़ल<ref>मौत</ref> के वास्ते उसके ये इक बहाना था

शब्दार्थ
<references/>