Last modified on 27 अगस्त 2013, at 17:12

जब तक पूरे ना हों फेरे सात / रविन्द्र जैन

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:12, 27 अगस्त 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रविन्द्र जैन |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

जब तक पूरे ना हों फेरे सात
तब तक दुल्हन नहीं दुल्हा की
रे तब तक बबुनी नहीं बबुवा की, ना, जब तक ...

अबही तो पहुना पहली भंवर पड़ी है
अभीं तो दिल्ली दूर खड़ी है
हो पहली भंवर पड़ी है दिल्ली दूर खड़ी है
सात फेरे सात जन्मों का साथ, जब तक पूरे ना ...

जैसे जैसे भँवर पड़े मन अपनों को छोड़े
एक एक भाँवर नाता अन्जानों से जोड़े
मन घर अपनों को छोड़े, अन्जानों से नाता जोड़े
सुख की बदरी आँसू की बरसात, जब तक पूरे ना ...