भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

जब तट पर सब जम जाता है / बरीस सदअवस्कोय / अनिल जनविजय

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:46, 13 मार्च 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=बरीस सदअवस्कोय |अनुवादक=अनिल जनव...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जब तट पर सब जम जाता है,
और चाँद भी बढ़ता जाता है,
मैं घसियल मैदानों में घूमूँ,
जहाँ कोहरा मन भरमाता है ।

वहाँ सपन काँपते-छलकते हैं,
वहाँ भूत छवि से झलकते हैं,
वहाँ चाँदनी झर-झर झरती है,
उल्लुओं की चीख़ें बिखरती हैं ।

वहाँ घास भी सपने देखा करे,
और मेरे बिछोह-सी सर्र-सर्र करे,
वहाँ नज़र चाँद की, उल्लू की चीख़ें,
और रात भी थर-थर काँपा करे ।
 
1905

मूल रूसी से अनुवाद : अनिल जनविजय

लीजिए, अब यही कविता मूल रूसी भाषा में पढ़िए
         Борис Садовской
     Когда застынут берега...
 
Когда застынут берега
И месяц встанет величавый,
Иду в туманные луга,
Где никнут млеющие травы,
 
Где бродят трепетные сны,
Мелькают призрачные лики,
И там, в сиянии луны,
Внимаю сов ночные крики.
 
Понятны мне мечты лугов:
Они с моей тоскою схожи.
О взор луны! О крики сов!
О ночь исполненная дрожи!
 
1905