भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

जब तेरी याद के जुगनू चमके / फ़राज़

Kavita Kosh से
द्विजेन्द्र द्विज (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:13, 20 नवम्बर 2009 का अवतरण ()

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जब तेरी याद के जुगनू चमके
देर तक आँख में आँसू चमके

सख़्त तारीक<ref>घनी अँधेरी</ref> है दिल की दुनिया
ऐसे आलम<ref>ऐसी दशा में</ref> में अगर तू चमके

हमने देखा सरे-बाज़ारे-वफ़ा<ref>वफ़ादारी के बाज़ार में</ref>
कभी मोती कभी आँसू चमके

शर्त है शिद्दते-अहसासे-जमाल<ref>सौंदर्य की तीव्रता</ref>
रंग तो रंग है ख़ुशबू चमके

आँख मजबूर-ए-तमाशा<ref>तमाशे के लिए विवश</ref>है ‘फ़राज़’
एक सूरत है कि हरसू<ref>हर तरफ़</ref> चमके

शब्दार्थ
<references/>