Last modified on 19 सितम्बर 2020, at 18:47

जब भी लिखना / रोहित रूसिया

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:47, 19 सितम्बर 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रोहित रूसिया |अनुवादक= |संग्रह=नद...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

जब भी लिखना
जो भी लिखना
कुछ नया लिखना

जब कोई पूछे
कि आँगन की
थकन का
क्या करें?
तुम तो बस
कोयल, गौरैया
और बया लिखना

जब भी लिखना
जो भी लिखना
कुछ नया लिखना

गम अपरिचित ने भी
बाँटे, पर
खुशी के दौर में
कौन अपना
साथ तेरे
खुश हुआ लिखना

जब भी लिखना
जो भी लिखना
कुछ नया लिखना