भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"जब से मुझको तूने छुआ है / गौतम राजरिशी" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
प्रकाश बादल (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गौतम राजरिशी |संग्रह= }} ''तिरछा मूल''<poem>जब से मुझको...) |
|||
(एक अन्य सदस्य द्वारा किया गया बीच का एक अवतरण नहीं दर्शाया गया) | |||
पंक्ति 4: | पंक्ति 4: | ||
|संग्रह= | |संग्रह= | ||
}} | }} | ||
− | + | <poem>जब से मुझको तू ने छुआ है | |
रातें पूनम दिन गिरुआ है | रातें पूनम दिन गिरुआ है | ||
पंक्ति 23: | पंक्ति 23: | ||
हँस के तू ने देख लिया तो | हँस के तू ने देख लिया तो | ||
− | जग ये सारा हँसता हुआ है</poem> | + | जग ये सारा हँसता हुआ है |
+ | |||
+ | ''{मासिक वर्तमान साहित्य, अगस्त 2009}'' | ||
+ | </poem> |
12:55, 28 सितम्बर 2010 के समय का अवतरण
जब से मुझको तू ने छुआ है
रातें पूनम दिन गिरुआ है
इक बीज पड़ा है इश्क का तो
नस-नस में पनपा महुआ है
तू जो गया तो अहसासों का
मन अब इक खाली बटुआ है
टूटा है तो दर्द भी होगा
दिल तो शीशम ना सखुआ है
तेरे चेहरे की रंगत से
मेरा हर मौसम फगुआ है
फेरो ना यूं नजरें मुझसे
बहने लगेगी फिर पछुआ है
हँस के तू ने देख लिया तो
जग ये सारा हँसता हुआ है
{मासिक वर्तमान साहित्य, अगस्त 2009}