भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

जय नँद-नंदन प्रेम-बिवर्धन / हनुमानप्रसाद पोद्दार

Kavita Kosh से
Mani Gupta (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:42, 9 जुलाई 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हनुमानप्रसाद पोद्दार |अनुवादक= |...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जय नँद-नंदन प्रेम-बिवर्धन सुषमा-सागर नागर स्याम।
जय कांता-पट-कांति-कलेवर मन्मथ-मन्मथ रूप ललाम॥
जय गोपीजन-मन-हर मोहन राधा-बल्लभ नव-घनरूप।
जय रस-सुधा-सिंधु सुचि उछलित रास-रसेस्वर रसिक अनूप॥
जय मुरली-धर अधर गान-रत, जय गिरिवर-धर, जय गोपाल।
मग जोहत बीतत पल जुग सम, दै दरसन अब करौ निहाल॥